तिरुपति बालाजी मंदिर-विशेष लड्डू के Mesmerizing स्वाद के पीछे की कहानी - Finch Diary

Breaking

Recent Posts

test banner

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, 22 September 2018

तिरुपति बालाजी मंदिर-विशेष लड्डू के Mesmerizing स्वाद के पीछे की कहानी



तिरुपति बालाजी का मंदिर भारत के मशहूर मंदिरों में से एक है। इस मंदिर में रोजाना लाखों लोग तिरुपति बालाजी के दर्शन को आते हैं। आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में तिरुमाला की पहाड़ियों पर यह मंदिर स्थित है। इस मंदिर में तिरुपति बालाजी अपनी पत्नी लक्ष्मी जी के साथ विराजित हैं। इस मंदिर को भारत के सम्पन्न मंदिरों में से एक माना जाता है। यह मंदिर द्रविड़ स्थापत्य शैली का उत्कृष्ट नमूना है।

Image result for tirupati balaji


अब जरा बात करते है इस मंदिर के उस गुप्त रसोईघर के बारे में जहां रोजाना तीन लाख लड्डुओं को तैयार किया जाता है। यहां भक्तों द्वारा भगवान को लड्डू चढ़ाया जाता है।
हैरान कर देने वाली बात तो यह है कि आज भी यहां इन्हें बनाने के लिए पारंपरिक शैली का उपयोग किया जाता है। इन लड्डुओं को खास कारीगरों द्वारा निर्मित किया जाता है।

Related image


जिस गुप्त रसोईघर में इन्हें तैयार किया जाता है वहां हर किसी को जाने की अनुमति नहीं होती है। यहां पुजारी सहित कुछ खास लोग ही प्रवेश कर सकते हैं। इस खूफिया रसोईघर को 'पोटू' के नाम से जाना जाता है।
इन लड्डुओं को बेसन, किशमिश, मक्खन, काजू और इलायची से बनाया जाता है। इनका वजन 174 ग्राम का होता है। यहां प्रसाद के रूप में भी दर्शनार्थियों को यही लड्डू दिया जाता है।

Related image


 इनकी सबसे खास बात तो यह है कि ये कई दिनों तक खराब नहीं होती है। इन्हें आप लंबे समय तक रखकर आराम से खा सकते है। इनकी कीमत भी ज्यादा नहीं हैं। मात्र 10 से 25 रूपए खर्च कर आप इन स्वादिष्ट लड्डुओं को खरीद सकते है।बता दें, तिरुपति बालाजी के मंदिर में इन लड्डुओं का इतिहास 300 साल से भी ज़्यादा पुराना है।

Related image

अब बता दें कि इन लड्डुओं को पाना आसान नहीं है। इसके लिए आपको लंबी कतारों में खड़े रहकर घंटों इंतजार करना पड़ सकता है। यहां आपको सबसे पहले हाइटेक कूपन लेना होगा।इसमें सुरक्षा कोड और बायोमेट्रिक विवरण होते हैं जैसे कि चेहरे को पहचानना इत्यादि।



इस कूपन को पाने के बाद यहां बैठे कार्यकर्ता एक-एक टिकट की वैधता और पैसे की जांच करते हैं। इन मशक्कतों के बाद आपको इन लड्डुओं को पाने की इजाजत मिल पाती है।

अगर आप भी इन स्वादिष्ट लड्डुओं के स्वाद का आनंद पाना चाहते है तो इसके लिए आपको यहां जाना होगा। तिरुपति जाने का सबसे उपयुक्त समय सितंबर से फरवरी के बीच का है। इस दौरान यहां मौसम काफी अच्छा रहता है।

अगर आप कभी  तिरुपति मंदिर गए है तो कमेंट में अपना अनुभव हमसे साँझा करें। हमे ख़ुशी होगी 

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here